फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर जमकर हुई सोने की खरीदारी

Thu, 19 Apr 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अक्षय तृतीय पर आभूषणों की खरीदारी करती महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के दिन सोना एवं हीरे के कारोबार में करीब 20 से 25 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है। शगुन के तौर पर खरीददारी करने अच्छी संख्या में लोग ज्वैलरी शो रूमों पर पहुंचे। संचालकों द्वारा घोषित किये गए ऑफरों के कारण भी ग्राहक खरीदारी की ओर आकर्षित हुए। युवा ग्राहकों में ब्रांडेड ज्वैलरी का क्रेज ज्यादा देखा गया। 
विज्ञापन


 अक्षय तृतीया को सोने की खरीद को शुभ माना जाता है। ऐसी धारण है कि आज के दिन खरीद से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए शगुन के तौर पर भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। सुबह एवं देर शाम तक शो रूमों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही।

खास बात यह रही कि एटीएम खाली रहने एवं कैश की दिक्कत के बावजूद कारोबार प्रभावित नहीं हुआ। क्रेडिट कार्ड एवं चेक आदि से लोगों ने जमकर खरीदारी की। अक्षय तृतीया के मौके पर शो रूम संचालकों द्वारा घोषित किये ऑफर का भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


दिन भर ग्राहक यह जानने की कोशिश करते रहे कि किस शो रूम में कितना डिस्काउंट मिल रहा है। 

समद रोड, सेंटर प्वाइंट, फूल चौराहा स्थित सराफा बाजार एवं रेलवे रोड आदि में सराफा दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों ने खरीदारी की।

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष ज्वैलरी की बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कैश के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड एवं चेक आदि से भी ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। 
- अमित अग्रवाल, तनिष्क शो रूम

बहुत अच्छा कारोबार चल रहा है। अन्य दिनों की तुलना में बिक्री में करीब 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। नेट बैंकिंग का प्रचलन बढ़ा है। परंपरागत के स्थान पर फैंसी ज्वैलरी की मांग अधिक है।
विज्ञापन

- मनिल अग्रवाल, सोनी ज्वैलर्स  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें