फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: आज से खुलेंगे धान-बाजरा क्रय केंद्र, खरीद 15 दिन बाद हो सकती है शुरू, चल रहीं तैयारियां

Thu, 01 Oct 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण भी अब तक शुरू नहीं हो सका है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू न होने से किसान तत्काल अपनी उपज नहीं बेच पाएंगे। बारिश के चलते खेतों में फसल और मंडी तक उपज पहुंचाने में किसानों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
धान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए अलीगढ़ जिले में धान और बाजरा क्रय केंद्र एक अक्तूबर से खुलेंगे। हालांकि, किसानों से वास्तविक खरीद 15 अक्तूबर के बाद ही शुरू होने की संभावना है। बारिश के मौसम को देखते हुए क्रय केंद्रों पर तैयारियां अभी पूरी नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन


किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण भी अब तक शुरू नहीं हो सका है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू न होने से किसान तत्काल अपनी उपज नहीं बेच पाएंगे। बारिश के चलते खेतों में फसल और मंडी तक उपज पहुंचाने में किसानों को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि धान खरीद के लिए कुल 11 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के छह और पीसीएफ के पांच केंद्र शामिल हैं।

सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। बाजरा खरीद के लिए खाद्य विभाग 14 केंद्र खोलेगा, जिसका समर्थन मूल्य 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। धान और बाजरा की खरीद 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। खरीद का लाभ लेने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें