कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया
- फोटो : संवाद
कोहिनूर मंच पर गायक मीका सिंह नाइट के कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए आम लोगों को नहीं, बल्कि एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया को भी जद्दोजहद करनी पड़ी। पुलिस और पीएसी के जवानों ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया। इसके अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, विधायक राजकुमार सहयोगी, जिपं अध्यक्ष पुत्र व भाजपा नेता प्रवीन राज सिंह को भी कार्यक्रम में प्रवेश करने से पुलिस ने रोक दिया। बाद में अधिकारियों के कहने पर सभी को पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम में जाने दिया। पास लेने वालों को भी पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया।