हर जिले में एक आधुनिक इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर खोलने की घोषणा अलीगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वर्तमान में अलीगढ़ में एक 300 बेड का ट्रॉमा सेंटर निर्माणाधीन है, लेकिन बजट की नई घोषणा के बाद इसे वैश्विक मानकों के अनुरूप हाई-टेक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं या आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) के भीतर त्वरित इलाज मिल सकेगा।
मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर के इलाज पर विशेष ध्यान
बजट में मानसिक स्वास्थ्य के लिए जिला स्तर पर भी परामर्श केंद्रों के विस्तार की बात कही गई है। वहीं, कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी खत्म करने और सात अन्य गंभीर रोगों की दवाओं पर शुल्क छूट देने से मध्यम वर्ग को बड़ी वित्तीय राहत मिलेगी।