हाथरस में मतगणना ड्यूटी को आए पंजाब पुलिस के जवान की हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके साथी गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
पंजाब के फरीदकोट से पंजाब पुलिस के जवान हाथरस में लोकसभा चुनाव की मतगणना में ड्यूटी करने के लिए आए थे।
शनिवार को उनकी रवानगी होनी थी। सभी जवान शहर के राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर स्कूल में रुके हुए थे। इसी बीच गुरमीत सिंह पुत्र गुरुबर सिंह निवासी बिरखपुर जनपद श्री मुक्तसर साहिब के सीने में दर्द होने लगा। जिस पर उनके साथी गुरमीत सिंह को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
यहां पर मौजूद डॉ. सूर्य प्रकाश ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ देर तक चले इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार न होने पर डॉक्टर ने उन्हें अलीगढ़ रेफर किए जाने की तैयारी की। इसी बीच गुरमीत सिंह को फिर से अटैक आया और उनकी मौत हो गई।