फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ उतरे जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के खिलाफ दिया ज्ञापन  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी और भारी-भरकम बिलों से परेशान जनता के समर्थन में अब जन प्रतिनिधि भी सड़कों पर उतरने को बेताव हैं। सोमवार को जिला पंचायत सदस्यों और समाज सेवियों ने एसडीएम सुमित सिंह को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि स्मार्ट मीटरों की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ के जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि गांव और शहरों में जनता को स्मार्ट मीटर के कारण भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या का समाधान न होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। मीटर तेजी से भाग रहे हैं, जिससे मध्यम और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है। प्रशासन एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान डॉ.रविंद्रपाल सिंह, केपी सिंह मिस्त्री, सूरज लोधी, बसंत लाल, रामफूल, चेतन सिंह, चंद्र प्रकाश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें