फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
हेमंत चौधरी का फाइल फोटो।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव सलेमपुर माफी के समीप रेलवे लाइन पर रविवार देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त अतरौली के गांव चकाथल निवासी हेमंत चौधरी (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुबह मोर्चरी पहुंचे पिता राजन चौधरी ने बेटे हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि हेमंत सिकंदराबाद में ट्रक चलाता था। वह सलेमपुर क्यों आया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। युवक के कपड़े भीगे हुए थे। हेमंत दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार पवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें