फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया को हराकर पीयू अगले चक्र में

Tue, 24 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चल रहे नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला ने जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली को रौंद कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


जबकि डॉ. आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद ने एलबीएस विद्यापीठ नई दिल्ली को और सीसीएस हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी हिसार ने गुरु अंगद देव वेटेनरी लुधियाना को बड़े अंतर से पराजित किया। गलगोटिया यूनिवर्सिटी गौतमबुद्ध के न आने के कारण थापर यूनिवर्सिटी को वॉक ओवर मिल गया।  

पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जामिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 31.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 71 रनों का स्कोर किया। पटियाला की टीम ने इस लक्ष्य को 23.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में श्री एलबीएस विद्यापीठ नई दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 150 रन बनाए। जवाब में उतरी डॉ. आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद की टीम ने 31 वें ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाकर प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज की।

आकाश ने 44 तथा रोहित ने 27 रन बनाए। तीसरे मैच में सीसीएस हरियाणा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी हिसार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 9 विकेट पर 225 रनों का स्कोर किया। सतीश कुमार ने शानदार 95 तथा अजय कुमार यादव ने 41 रन बनाये।

 जवाब में उतरी लुधियाना की टीम 32.3 ओवरों में 105 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। इन मैचों में अंपायरिंग अकील अहमद, संदीप शुक्ला, अजय कुमार, विकास शर्मा, वीपी सिंह और अजय कुमार ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें