एएमयू गर्ल्स हाईस्कूल में आयोजित फ्रेशर पार्टी में अलवीरा रहमान को वर्ष 2015 के लिए मिस फ्रेशर चुना गया है। जबकि नेहा परवीन एवं शिवांगी उपाध्याय को प्रथम एवं द्वितीय रनर अप घोषित किया गया।
इसके अतिरिक्त मिस नोवेरा को मिस डीसेंट के खिताब से नवाजा गया। पार्टी का आयोजन कक्षा 12 वीं की छात्राओं ने नवागंतुक छात्राओं के लिए किया था।
मिस फ्रेशर 2015 चुनने के लिए तीन चरणों में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में क्रमश: इंट्रोडक्टरी राउंड, आइस ब्रेकिंग राउंड तथा एक्सप्रेशन राउंड आयोजित किए गए।
नामों की घोषणा सफिया सुल्ताना ने की। स्कूल की प्रिंसिपल आमना मलिक ने कहा कि फ्रेशर पार्टी का आयोजन नए व पुरानी छात्राओं को एक-दूसरे से परिचित कराना है।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक प्रो. नजमुल इस्लाम की पत्नी जेबा फारूकी, जरीना बेगम, अरशी जफर खान, इबाद उर रहमान, जेबा नवाज, हुमा मुख्तार, निगार अख्तर, परवीन कौसर, हिजाजिया बेगम, राना एच खान, बुशरा किरमानी, फैजान, उमैर और इश्तियाक माहि आदि मौजूद थे।