फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई भाषा सीखें, हॉबी को आगे बढ़ाएं, समय पर काम निपटाएं: डॉ. बत्रा

Fri, 27 Mar 2020 07:09 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
डा. पूनम बत्रा, मनोवैज्ञानिक सलाहकार - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन में क्या बच्चे, क्या बड़े सभी की जिंदगी घरों में कैद होकर रह गई है। इस स्थिति से एक विशेष प्रकार की मानसिक खीज पैदा होती है।

विज्ञापन


क्योंकि सामान्यत: मनुष्य इस प्रकार की स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं होते। इन हालातों में बच्चों और अभिभावकों को क्या करना चाहिए, इस विषय में मनोवैज्ञानिक सलाहकार डॉ. पूनम बत्रा कुछ उपाय बता रही हैं, जो उपयोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


डॉ. पूनम बत्रा के सुझाव
-लगातार टीवी पर बीमारी के फैलने संबंधी खबरों को न देखें। कुछ परिवर्तन करते रहें।
- शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
- शारीरिक रूप से सक्रिय रहें ,संभव हो तो घरेलू कार्य में महिलाओं की सहायता करें।
- बच्चों के साथ इनडोर एक्टिविटी में शामिल हों।
- कोई नया स्किल सीखें, नई लैंग्वेज, नई हाबी या अपनी पुरानी हॉबी को ही आगे विकसित किया जा सकता हैं।
- अपनी दिनचर्या को वैसी ही रखें जैसी सामान्य दिनों में रखते हैं। समय पर नहाएं, खाना खाएं, काम निपटाएं।
- अपने आसपास के पशु पक्षियों का भी ध्यान रखें ।
- अपने आप को याद दिलाएं लॉक डाउन सिर्फ 21 दिनों का है स्थयी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें