फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एएमयू की पूर्व छात्रा ने पहले ही प्रयास में पास की सुप्रीम कोर्ट की परीक्षा

Fri, 27 Mar 2020 07:03 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
संचिता ऐन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की पूर्व छात्रा संचिता ऐन ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित किए जानी वाले एडवोकेट ऑन रिकार्ड परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास किया है। वह सुप्रीम कोर्ट तथा दिल्ली हाई कोर्ट में जनवरी 2014 से प्रैक्टिस कर रही हैं।
विज्ञापन


संचिता ऐन वर्तमान समय में सीनियर अधिवक्ता सलमान खुर्शीद के चैंबर में काम कर रही हैं। उन्होंने तीन तलाक, पैन एवं आधार की लिकिंग, 2जी, एएमयू के अल्पसंख्यक स्वरूप, कैपीटेशन फीस और भूमि अधिग्रहण जैसे कानूनी मामलों पर कार्य किया है।

उन्होंने एएमयू से बीएएलएलबी और महिला अध्ययन में पीजी डिप्लोमा किया। उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ ऐसेक्स, इंग्लैंड से एलएलएम डिग्री हासिल की। संचित ऐन का अपनी मातृ संस्था एएमयू से गहरा लगाव है।
विज्ञापन


उन्हें 2018 में एएमयू अल्युमनाई मीट में अपने विचार व्यक्त करने के लिए बुलाया गया था। पिछले वर्ष एएमयू में आयोजित ‘सर सैयद एंड सुराना एंड सुराना नेशनल क्रिमनल ला मूट कोर्ट प्रतियोगिता में जज के रूप में अपनी सहभागिता निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें