फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां भी हो नारी का अपमान तो विरोध करें

विज्ञापन
अपराजिता की कार्यशाला में आत्मरक्षा के गुर बताती अध्यापिका। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
नारी का जहां भी अपमान अथवा शोषण हो रहा हो वहां खुलकर विरोध करना चाहिए। समाज में महिलाओं को कमजोर मानने की सोच बदलने की जरूरत है। पुरुषों को नारियों के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी तभी नारी का सम्मान होगा।
विज्ञापन

यह उद्गार शनिवार को गंगीरी के सुशीला देवी इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित नारी सशक्तीकरण सेमिनार में व्यक्त किए गए।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु कुमार कुशवाहा व शिक्षिका अतिया सहामीन ने कहा कि छात्राओं को हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए। अपनी आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए।
विज्ञापन

अभिभावकों को भी चाहिए कि वह बेटों की तरह ही बेटियों को भी शिक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि नारियां अपनी शक्ति को पहचानें और हर मुश्किल का डटकर मुकाबला करें।
किसी भी जमाने में नारी किसी से कम नहीं रही। सेमिनार में लक्ष्मी, चंचल, महक वार्ष्णेय, निकता वार्ष्णेय, प्राची वार्ष्णेय, इरम कुरैशी, गुनगुन रावत, रेनू रावत, ममता राजपूत, रश्मि, उसरा, सुनेहरीलाल, रमेशचंद्र, रवि कुमार, नरेंद्र सिंह, बंटी यादव, रक्षपाल सिंह, प्रेम बहादुर कुलश्रेष्ठ, संजीव कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें