फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद की तारीख बढ़ाने को लेकर हरदुआगंज मंडी में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
हरदुआगंज मंडी में गेहूं खरीद की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सरकारी गेहूं खरीद की तारीख 31 जुलाई तक बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने हरदुआगंज मंडी में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने कहा कि अगर गेहूं खरीद की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई गई तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों पर लगातार जुल्म और जबरदस्ती कर रही है। महामारी के चलते पहले से ही किसान बर्बादी की तरफ बढ़ चला है। किसान मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खड़ा है, लेकिन उसको टोकन तक नहीं मिल पा रहा है। उसके अनाज की खरीद आधी ही हुई है। यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष गौरंग देव सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को धोखा देनेवाली भाजपा को सत्ता में रहने का हक नहीं है। महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा कि किसान सम्मान के नाम पर भाजपा ने किसानों को दो हजार देकर कंगाल बनाने का काम किया है। इस अवसर पर जनपद के प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी, मुकेश धनगर, अमित सिंह, अनवर अकील, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश मशीह, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष शिवम सेनानी, अन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें