सिविल लाइन क्षेत्र के सुदामापुरी के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्टेशन-गुरुद्वारा रोड पर सुदामापुरी निवासी फूलचंद्र वार्ष्णेय परचून की दुकान चलाते हैं। तीन बेटों में सबसे छोटा 22 वर्षीय गौरव रविवार रात को घर से घूमने की कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं पहुंचा तो फोन मिलाया गया। फोन घर पर ही मिला।
परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई अतापता नहीं चला। सोमवार को देर रात थाने पहुंचे तो चौकी इंचार्ज दीपक नागर ने बताया कि सीमा रेलवे क्रासिंग के पास युवक ने रविवार रात में ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने फोटो, कपड़े व हुलिए के आधार पर शव की शिनाख्त की। देर रात में ही स्वजन की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गौरव ने खुदकुशी क्यों की, इस संबंध में परिजन कुछ नहीं बता सके।