कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी।
- फोटो : samvad
महोबा में अनुसूचित की जाति छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विवेक बंसल की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव को सौंपा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती दरिंदगी पर चिंता जताई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, हिना मिर्ज़ा, रुखसाना बेगम, शगूफा खान, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, डूंगर सिंह, हेमंत शर्मा टोटो, नदीम गफूर, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो