फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में 500 लोगों की अनुमति के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सौभाग्य मंडप में एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को ज्ञापन देते टेंट व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शादी समारोह एवं मांगलिक कार्यों में 500 लोगों के शामिल होने की अनुमति देने की मांग को लेकर अलीगढ़ टेंट व्यापारी एसोसिएशन ने किशनपुर तिराहा स्थित सौभाग्य मंडप में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में एसोसिएशन के 150 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने बताया कि महामारी के काल में टेंट व्यवसाय, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, कैटरर्स कारीगर, मजदूर एवं फोटोग्राफर आदि बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। अभी शादी समारोह में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। 25 नवंबर 2020 से शादी समारोह प्रारंभ हो रहा है। उसके लिए नई गाइडलाइन क्षेत्रफल के हिसाब से शीघ्र सार्वजनिक की जाए ताकि व्यवसायी बुकिंग कर सकें। इस अवसर पर कोल विधायक अनिल पाराशर, संजय मल्होत्रा, योगेश वार्ष्णेय, कमल गुप्ता, ओपी राठी, मानव महाजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अन्य प्रमुख मांगें ...
- अप्रैल 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक का सभी प्रकार का बैंक ब्याज माफ किया जाए।
- बैंक एवं नान बैकिंग फाइनेंस कंपनियों के सभी प्रकार के ऋण किस्त जमा करने की छूट बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 किया जाए।
- बैंक द्वारा की जा रही सभी प्रकार की वसूली छह महीने के लिए रोक दी जाए।
- टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस का जीएसटी 18 से घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए।
- टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस एवं कैटरर्स को उद्योग का दर्जा व आयकर से पांच साल तक छूट दी जाए।
- टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, कैटरर्स को किसानों की तरह क्रेडिट कार्ड जारी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें