फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन कर्मचारी।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत लंबित मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने पीएनबी रामघाट रोड शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन



कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने और लंबित मांगों के समाधान के नारे लगाए। संयोजक प्रदीप चौहान ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग और द्विपक्षीय समझौतों के सम्मान समेत मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। उन्होंने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। अतुल सिंह, सचिन शर्मा और विवेक ने कहा कि मांगें न मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र शर्मा, मोहित उपाध्याय, विवेक शर्मा, सुधीर सक्सेना, राकेश सक्सेना, पंकज कुमार, अभिलाषा, हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें