फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन कटौती के विरोध में पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पेंशन कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पेंशन कटौती व सर्विस बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव के विरोध में पूर्व सैनिकों ने अनूपशहर रोड स्थित सी-3 डिफेंस एकेडमी पर प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस प्रस्ताव में 35 साल से ज्यादा की सेवा पर शत प्रतिशत, 30 से 35 वर्ष की सेवा पर 75 प्रतिशत, 25 से 30 साल पर 60 प्रतिशत व 20 से 25 साल की सेवा पर 50 प्रतिशत व 20 साल से पहले तक की सेवा पर पेंशन नहीं दी जाएगी। पेंशन आने पर सरकारी नौकरी भी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन आरके सिंह ने कहा कि प्रस्ताव के विरोध में भूख हड़ताल, प्रदर्शन होगा। राष्ट्रीय महासचिव कैप्टन आसीन खान ने कहा कि हमारी ईमानदारी, वफादारी, देशभक्ति का यह तोहफा दिया जा रहा है। सीडीएस विपिन रावत का तोहफा मंजूर नहीं है, क्योंकि उन्होंने पेंशन कटौती का प्रस्ताव दिया है। इस अवसर पर सूबेदार मेजर एलएन शर्मा, सुभाष चंद्र, लाखन सिंह, सीएल सैनी, सूबेदार दिनेश कुुमार, बनवारी लाल, जयनारायण शर्मा, श्याम वीर सिंह, मुनेंद्र सिंह, हवलदार सलीम खां, वीके पालीवाल, गुलाबचंद्र शर्मा, वेटरंस आमिर मलिक, दीपक दीक्षित, अजय, आकाश कुमार, मनीष, ओम प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें