फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से गोदकर युवक की हत्या: परिजनों का सीओ दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक

Sun, 08 Sep 2024 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सीओ प्रथम के कार्यालय के बाहर नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस कर्मियों से नोंक-झोंक तक हो गई।
विज्ञापन
सीओ ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। 8 सितंबर को पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली नगर थाने में स्थापित सीओ प्रथम के कार्यालय के बाहर नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस कर्मियों से नोंक-झोंक तक हो गई। किसी तरह परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर समझा-बुझाकर शांत कराया गया। 

विज्ञापन


सासनी गेट थाना क्षेत्र की राम विहार कॉलोनी पला रोड निवासी रामकिशन के परिवार की पड़ोसी किशोरीलाल के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर 3 सितंबर की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि महिलाओं से गाली-गलौज का विरोध करने पर किशोरीलाल और उसके परिजनों ने लाठी-डंडे से हमला कर पत्थरबाजी भी की। रामकिशन का पुत्र अनुज थाने शिकायत करने जा रहा था। तभी झम्मनलाल धर्मशाला वाली गली में आरोपियों ने अनुज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

रामकिशन ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें से किशोरीलाल, राजन व रजत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनुज के परिजनों का कहना था कि पुलिस शेष आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने मुकदमे में कुछ और नाम बढ़ाने की भी मांग रखी। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें