फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्री बोर्ड में नंबर कम देने पर जाकिर हुसैन स्कूल पर प्रदर्शन

विज्ञापन
ध प्रदर्शन करते छात्र साथ में सपाछात्र सभा जिलाध्यक्ष मुंतजिम किदवई। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्री बोर्ड में कम नंबर देने के विरोध में सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मुंतजिम किदवई के नेतृत्व में दोदपुर स्थित जाकिर हुसैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीआईओएस को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मुंतजिम ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि सीबीएसई के कक्षा 10 व कक्षा 12 प्री बोर्ड के नंबर न तो विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों बता रहा है और न ही दिखा रहा है। हालांकि, शिक्षकों के परिचित के बच्चों को 80 से 85 फीसदी तक नंबर दिए गए हैं, जबकि कक्षा 9 के टॉपर को केवल 51 फीसदी अंक दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस संबंध में डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विद्यार्थियों को डिस्ट्रीब्यूट सेटलमेंट के आधार पर पास किया जाए। स्कूल की मान्यता समाप्त की जाए। सभी विद्यार्थियों को 80 फीसदी अंक दिए जाएं। प्रधानाचार्या व संबंधित शिक्षकों पर कानूनी कार्रवाई की मांगें शामिल हैं। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष माज हसन, सचिव उजैर सबिर, सदस्य शिवांगी, छात्र फैजान एहसन, आदित्य सिंह, राजिक, दीपांशु सिंह, इमरान, शोएब, मोहम्मद शादाब, साकिब अली, शोभा आदि मौजूद रहे। उधर, स्कूल के उप प्रधानाचार्य आबिद ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार है। अगर कोई विद्यार्थी अपने नंबर से असंतुष्ट है तो दोबारा परीक्षा दे सकता है। बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें