फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पुरानी पेंशन स्कीम लागू न होने पर संसद घेराव का किया एलान

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) ने नई पेंशन स्कीम के विरोध में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने एलान किया कि मांगें न मानी गईं तो वे संसद का घेराव करेंगे। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भोजनावकाश के समय में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आंदोलन को गति देने को अपनी हुंकार भरी। शाखा सचिव कार्यालय मृत्युजंय कुमार के नेतृत्व में नई पेंशन स्कीम के विरोध में प्रदर्शन हुआ। गेट मीटिंग में वक्ताओं ने मांग उठायी कि रेलवे कर्मचारियों के हित में रेलवे एक्ट अप्रेंटिस की पुरानी व्यवस्था को लागूू कर उन्हें समायोजित किया जाए। उन्होंने रेलवे के निगमीकरण, निजीकरण एवं एनपीएस को निरस्त कर ओपीएस व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग की। उन्होंने मांग रखी कि सरकार को एनपीएस को समाप्त कर देना चाहिए और बदले में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें न मानीं तो कड़ा आंदोलन किया जाएगा और वे संसद का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर शाखा सचिव मृत्युजंय कुमार शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष जेपी वार्ष्णेय, पूर्व शाखा सचिव जगदीश चंद, शाखा पदाधिकारी हरीशंकर, रौदास, एसडी उपाध्याय, राजकुमार, नंदलाल, रविंद्र, किरनपाल, धीरज, जगदीश प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, उमेश, बबलू आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें