राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने यूजीसी के नए कानूनों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। यूजीसी का पुतला भी फूंका। यूजीसी एक्ट वापस लो के नारे भी लगे।
कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए लाए गए यूजीसी के नए कानूनों का जबरदस्त विरोध हो रहा है। अलीगढ़ में राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी छात्र संगठन ने यूजीसी के नए कानूनों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। यूजीसी का पुतला भी फूंका। यूजीसी एक्ट वापस लो के नारे भी लगे। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। राष्ट्रवादी छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि हिंदू छात्र-छात्राओं में विभाजन वाले काले यूजीसी कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूबे के मुख्यमंत्री कहते हैं कि कटोगे तो बटोगे ओर दिल्ली में बैठे हिटलर ने यह यूजीसी का फरमान जारी किया है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी ने कहा कि मोदी ने जो यूजीसी एक्ट तत्काल रूप से लागू किया है, उसका हम विरोध करते हैं। यूजीसी जब तक हटेगा नहीं, तब तक विरोध जारी रहेगा। सवर्ण वर्ग के बच्चे का भविष्य बर्बाद करने वाला एक्ट है यूजीसी।