फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के विरोध, आज एएमयू में छात्र निकालेंगे जुलूस

Fri, 24 Sep 2021 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद छात्र विरोध जुलूस निकालेंगे। इसमें मौलाना कलीम की रिहाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी फंडिंग की सहायता से धर्मांतरण के आरोपी मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र उतर आए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद छात्र विरोध जुलूस निकालेंगे। इसमें मौलाना कलीम की रिहाई की मांग की जाएगी। छात्रों की ओर से इस प्रकार की गतिविधि को अंजाम दिए जाने की जानकारी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मेरठ से धर्मांतरण कराने के आरोप में मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया। कलीम के उमर गौतम से संबंध सामने आए। उमर गौतम का कई बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आना हुआ है। छात्रों का आरोप है कि मौजूदा प्रदेश सरकार मुस्लिम समुदाय को निशाना बना रही है। कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी होने के बाद परिसर में छोटे-छोटे गुटों में छात्र इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे और विरोध व्यक्त करने के लिए रणनीति बना रहे थे।

इसी संबंध में पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर डाले गए हैं, जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से बाब-ए-सैयद तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। साथ ही कलीम सिद्दीकी की रिहाई को लेकर एक ज्ञापन विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम से जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि छात्रों की ओर से इस तरह की प्रॉक्टर ऑफिस में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस तरह की बात वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इंतजामिया अलर्ट है। विद्यार्थियों के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें