फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों पर बढ़ रहे हमलों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते आईएमए अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता, सचिव डॉ भरत वार्ष्णेय व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डॉक्टरों पर बढ़ रहे हमलों एवं ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए केंद्रीय अस्पताल और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स सुरक्षा अधिनियम में आईपीसी की धारा और आपराधिक गतिविधि संहिता शामिल करने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने मानिक चौक स्थित हाईटेक पैथोलॉजी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि आईएमए अपने सभी 724 योद्धाओं को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपनी शहादत दी। सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में देश के कई प्रांतों में चिकित्सकों पर हमला हुआ है। चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। महिला चिकित्सकों के साथ भी हिंसक घटनाएं हुई हैं। हमलोग प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चिकित्सकों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करते हैं। साथ ही कठोर कानून बनाकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए और दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई हो।
कोषाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन से चिकित्सा सेवा प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। डॉक्टर काली पट्टी, काला मास्क या काली शर्ट पहनकर प्रतीकात्मक रूप से विरोध दर्ज करेंगे। डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. सुवेक वार्ष्णेय, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ. जॉली वार्ष्णेय, डॉ. लावनीश अग्रवाल, डॉ. सुरभि अग्रवाल, डॉ. नेहा त्यागी, डॉ. निखिल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें