फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सीमा रेलवे फाटक बंद किए जाने का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता हिरासत में, पुलिस बल तैनात

Mon, 14 Sep 2026 11:54 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ही चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जिससे इस रास्ते से वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। रेलवे के इस कदम से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता आगा यूनुस पुलिसकर्मियों के साथ - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सीमा रेलवे क्रॉसिंग को हमेशा के लिए बंद करने की रेलवे और प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को विरोध जताने पहुंचे कांग्रेस नेता आगा यूनुस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रेलवे द्वारा क्रॉसिंग पर दीवार  बनाकर रास्ता हमेशा के लिए बंद किए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


सीमा रेलवे फाटक बंद होने से दोनों ओर की 10,000 से अधिक की आबादी के सामने आवागमन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस रास्ते के बंद होने से रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिससे जनता में रोष लगातार पनप रहा है।

इस कार्रवाई का विरोध जताने पहुंचे कांग्रेसियों ने मौके पर प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शनी के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेता आगा यूनुस को हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद, कांग्रेस नेता ने प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया और रेलवे के डीआरएम को भी पत्र भेजकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
विरोध और तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ही चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है, जिससे इस रास्ते से वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। रेलवे के इस कदम से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी का माहौल है और लोग इस फैसले के खिलाफ वैकल्पिक मार्ग की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें