फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएएः एएमयू छात्रों ने निकाला कलम मार्च

विज्ञापन
सीएए के विरोध प्रदर्शन में बच्ची को साथ लेकर पहुंची महिला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा, एएमयू हिंसा के विरोध में एएमयू के बाबे सैयद पर छात्रों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर ही छात्रों ने जुमे की नमाज पढ़ी। वहीं, छात्रों ने ब्लैक मार्च निकालकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इससे पहले तीन बजे चुंगी गेट से बाबे सैयद तक कलम मार्च निकला। यह मार्च कॉमर्स के विद्यार्थियों की ओर से निकाला गया था, जबकि मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से बाबे सैयद तक निकला ब्लैक मार्च का आयोजन कम्युनिटी कॉलेज व पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों ने किया था। छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर चल रही थीं और सीएए, एनआरसी का विरोध कर रही थीं। शाम चार बजे मेडिसिन विभाग के विद्यार्थियों की ओर से डक पॉंड से मार्च निकाला। इसके बाद बाबे सैयद पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जिसके जरिये सीएए, एनआरसी व एनपीआर का विरोध किया गया था।
धरने में हैदराबाद के छात्र सऊद ने रखी बात
अलीगढ़। बाबे सैयद पर छात्र नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा, एएमयू हिंसा के विरोध में विचार व्यक्त किए। एमएएयूयू हैदराबाद के छात्र सऊद आलम, जामिया के छात्र शारिक सिद्दीकी, एएमयू की छात्रा कहकशां खानम, शफीक उर रहमान, इकबाल वारसी, अदीबा नसीम, अम्मार अहमद, नफीस हेदर, सैयद अबुजर, हसीर खान ने एएमयू इंतजामिया व सरकार को कोसा।

विरोध प्रदर्शन कर रहे एएमयू छात्रो को सम्बोधित करते जेएमआई के छात्र।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें