फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भरतपुर-लालगढ़ी में तलाशी गांवों में उद्योग की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए एक स्थलीय अध्ययन किया गया। इसका उद्देश्य कृषि-पशुपालन आधारित आजीविका और रोजगार के नए अवसर तलाशना है।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन की टीम ने रूपाली सिंह के नेतृत्व में यह अध्ययन किया। टीम ने ग्राम पंचायत भरतपुर और लालगढ़ी का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय संसाधनों, उद्यमों और व्यावसायिक संभावनाओं का जायजा लिया। स्थानीय उद्यमी सोनवीर सिंह, सुखवीर सिंह, निधि चौधरी, आले नबी और अजय कुमार मौजूद रहे। टीम ने सरसों प्रसंस्करण इकाई, दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र और पर्यावरण-अनुकूल उद्यमों को देखा। इनमें लो-कार्बन उर्वरक, हरा चारा उत्पादन तथा तरल जैविक खाद निर्माण शामिल हैं। चर्चा में कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया। दुग्ध प्रसंस्करण से पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर बाजार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें