फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विकास कार्य कराने के लिए आए 50 लाख के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को चेयरमैन डॉ.डीएस भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 50 लाख रुपये के चार नए प्रस्ताव आए और अधूरे पड़े बैठक में अधिशासी अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि वार्ड संख्या-03 के भीमनगर में दो सड़कें जगदीश के घर से पूरन सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग तथा सीसी सड़क मेन रोड से जोहरा रोड तक बनवाने, वार्ड संख्या-11 में डाबर रोड पर मैरिज होम के बराबर वाली गली एवं पुलिया के दोनों साइड इंटरलॉकिंग सड़क बनाने, वार्ड संख्या-08 में खैर अड्डा पर बजरंग कॉलोनी के पास यात्री शेड बनाने की मांग वार्ड सदस्यों द्वारा की गई है। वार्ड सदस्य विनोद गुप्ता ने गलियों में अस्थायी अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

चेयरमैन डॉ.डीएस भारती ने कहा कि बजट के हिसाब से प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी रेनू यादव ने कहा कि बजट आने पर नगर पंचायत में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस मौके पर वार्ड सदस्य जयप्रकाश, चैनसुख, सौरव कुमार, राजू चौधरी, राहुल योगी, वारिस अली, अर्पित चौहान, धर्मेंद्र सिंह राना आदि मौजूद रहे।



भाजपा की बैठक में डीएलपी पर हुई चर्चा
चंडौस। नगर पंचायत कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की बैठक चेयरमैन डॉ.डीएस भारती की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म प्रोग्रामिंग एवं सरल एप के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण के लिए परीक्षा और डिजिटल प्रमाण पत्र पर विचार किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान, योगेंद्र सिंह, संदीप चौहान, शिवम वर्मा, जवाहरलाल, महेश तिवारी, अर्पित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें