फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव औंधाखेड़ा का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव औंधाखेड़ा के नाम से गांव के लोग उपहास का पात्र बनते हैं। गांव का नाम बदलवाने के लिए रविवार को गांव में ग्राम पंचायत की खुली बैठक की गई, जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्यों और ग्राम प्रधान ने सर्वसम्मति से गांव का नाम बदलकर ओमखेड़ा रखने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

गांव के मास्टर अजंत सिंह ने बताया कि गांव के लोग अपने गांव का नाम बताने में खुद को असहज महसूस करते हैं और कभी-कभी उपहास का पात्र बनते हैं। उन्होंने बताया कि गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि गांव में कभी औंधे मियां रहते थे, जिसके नाम पर गांव का नाम पड़ गया। गांव में कोई मुस्लिम भी नहीं रहता है तो ऐसे नाम को ढोने का क्या फायदा। इसी को लेकर गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया। नया नाम अधिक सरल, सकारात्मक और धार्मिक भाव से जुड़ा हुआ है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह, उपेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, पप्पू सिंह, चंद्रपाल सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें