फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Property Tax: दो नोटिस के बाद एमएयू ने जमा किया 12.72 करोड़ रुपये संपत्ति कर,अब भी 15.53 करोड़ बकाया

Tue, 11 Mar 2025 04:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू की 40 संपत्तियों पर नगर निगम का करीब 27.25 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया था। निगम के कर विभाग ने जनवरी और फरवरी में इसकी वसूली के लिए नोटिस भी जारी किया था।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने बार-बार नोटिस जारी होने के बाद 12.74 करोड़ रुपये का संपत्ति कर नगर निगम में जमा कर दिया है। अभी भी निगम का एएमयू पर 15.53 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है।

विज्ञापन


एएमयू की 40 संपत्तियों पर नगर निगम का करीब 27.25 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया था। निगम के कर विभाग ने जनवरी और फरवरी में इसकी वसूली के लिए नोटिस भी जारी किया था। इस पर एएमयू ने पहले दो-तीन किश्तों में 4.86 करोड़ रुपये जमा किया था। इसके बाद फिर नगर आयुक्त के आदेश पर कर विभाग मार्च में नोटिस जारी कर रहा था मगर उच्चाधिकारियों ने एएमयू के अधिकारियों से बकाया जमा करने के लिए बात की।
 
इस पर नोटिस तो नहीं जारी हुआ, लेकिन लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते एएमयू ने 10 मार्च को 7.86 लाख रुपये का एकमुश्त बकाया जमा कर दिया। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि एएमयू सात सालों से बकाया संपत्ति जमा नहीं कर रहा था। नोटिस जारी होने के बाद एएमयू 12.72 करोड़ रुपये जमा कर दिया है। अब एएमयू पर 15.53 करोड़ रुपये बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें