फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन दिखाकर ठगे 44.65 लाख रुपये, दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Jul 2025 07:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक प्रॉपर्टी डीलर को दूसरे प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन दिखाई। उस जमीन को दो अन्य लोगों के लिए बेच दिया। पीड़ित से 44.65 लाख रुपये ठग लिए गए। क्वार्सी पुलिस के अनुसार मामले में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर को दूसरे प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन दिखाकर 44.65 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि जिस जमीन को दिखाया था, उसे दो अन्य लोगों को बेच दिया। इस मामले में पीड़ित ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के अवंतिका फेज-1 निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजेश गुप्ता से उनके व्यापारिक संबंध थे। राजेश गुप्ता ने उसे तालसपुर कलां में करीब 1500 वर्ग गज भूमि बेचने के उद्देश्य से दिखाई। इस पर 7500 रुपये वर्ग गज के हिसाब से सौदा तय हो गया। जमीन के लिए उन्होंने 18 किस्तों में चेक व नकद 44.65 लाख रुपये दिए। 

दो मार्च को जमीन बैनामा करने या फिर मूल रुपये को ब्याज समेत देने को कहा तो उन्होंने धमकी देते हुए रुपये लौटाने से मना कर दिया। आरोप है कि वह प्लॉट का दो लोगों के नाम बैनामा कर चुके हैं, जिसकी उसे जानकारी भी नहीं दी। क्वार्सी पुलिस के अनुसार मामले में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें