कस्बे के आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस पर भजन, प्रवचन और काव्य के माध्यम से आर्य धर्म के मूल सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन
भजन उपदेशिका कु. सीमा आर्य, कवि अजीत सिंह अंजान, भजन उपदेशक कप्तान सिंह आर्य और जयवीर सिंह ने कहा कि ओउम हमारा देव है, वेद हमारा धर्म है और सत्य हमारा कर्म है। उन्होंने धर्मशील माता-पिता, अतिथि और आचार्य की सेवा को आर्य जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस अवसर पर भजनानंद सरस्वती, पूरन सिंह ब्रह्मचारी, महेंद्र सिंह आर्य, ऋषिपाल शास्त्री, भगत सिंह आर्य, रूप सिंह आर्य, शिशुपाल आर्य, प्रेमपाल सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।