फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परियोजना की आठ व नौ नंबर लाइट-अप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना की आठ और नौ नंबर यूनिट को दो माह बाद लाइट-अप कर दिया गया है। परियोजना की इन यूनिटों से देर रात विद्युत उत्पादन शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में सिर्फ 10 नंबर यूनिट से उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन




परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि आठ और नौ नंबर यूनिट को गत तीन अक्तूबर को लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बद किया गया था, इसके बाद केवल 10 नंबर यूनिट से विद्युत उत्पादन हो रहा था।


मंगलवार को बिजली की मांग बढ़ जाने के कारण लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर सुबह लगभग आठ बजे आठ और नौ नंबर यूनिटों को लाइट-अप कर दिया गया है लेकिन रात आठ बजे तक दोनों यूनिटें लोड पर नहीं आ सकी हैं, इनके देर रात विद्युत उत्पादन शुरू होने की संभावना है। आठ नौ नंबर यूनिट 250-250 मेगावाट, 10 नंबर यूनिट 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें