फरवरी 2020 को प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्ला खान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब एएमयू के विधि विभाग के प्रोफेसर मो. वसीम अली को 4 फवरी 2020 में प्रॉक्टर बनाया गया था। तब से वह छह साल तक प्रॉक्टर रहे।
एएमयू के नए प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नावेद खान होंगे। वह प्रो. मोहम्मद वसीम अली खान की जगह कुर्सी संभालेंगे, जो छह साल तक प्रॉक्टर रहे। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के प्रो. नावेद खान को दो साल के लिए प्रॉक्टर बनाया है।
विज्ञापन
छात्रों ने 15 दिसंबर 2019 को सीएए प्रोटेस्ट के दौरान बवाल के मामले में पुलिस पर बिना अनुमति परिसर में घुसने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर छात्रों ने बाबे सैयद पर प्रॉक्टर टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इसके बाद तीन फरवरी 2020 को प्रॉक्टर प्रो. अफीफुल्ला खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
उनकी टीम में प्रो. नावेद डिप्टी प्रॉक्टर भी थे। इंतजामिया ने चार फरवरी 2020 को विधि विभाग के प्रो. मोहम्मद वसीम अली प्रॉक्टर बनाया था। प्रो. अली का कार्यकाल 2022 में पूरा हो गया था। इसके बाद तत्कालीन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने दो वर्ष के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था। तीन फरवरी 2024 में फिर दो साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : प्रो. नावेद
नवागत प्रॉक्टर प्रो. नावेद खान ने कहा कि प्रॉक्टर कार्यालय से संबंधी विद्यार्थियों की जितनी भी समस्याएं होंगी, उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा। यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। गेट पर चेकिंग और सघन की जाएगी।