फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक गुप्ता हत्याकांड: अदालत में ट्रायल शुरू, आरोपों पर 13 फरवरी को बहस, पूजा शकुन दंपती-शूटर हैं जेल में

Tue, 03 Feb 2026 12:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर 26 सितंबर को हुए इस हत्याकांड में पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय, अखिल भारत हिंदू महासभा प्रवक्ता पूजा शकुन के पति अशोक पांडेय साजिश के आरोपी हैं, जबकि दो शूटरों को पुलिस ने जेल भेजा था। 
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता के साथ पूजा शकुन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में अदालत में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी क्रम में आरोप तय करने की प्रक्रिया पर बचाव पक्ष की ओर से आरोपों पर बहस का समय अदालत से मांगा गया है, जिसके लिए अदालत ने 13 फरवरी तारीख नियत कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि इस हत्याकांड में अखिल भारत हिंदू महासभा की सचिव व पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय दंपती व दो शूटर आरोपी हैं। खेरेश्वर चौराहे पर 26 सितंबर को हुए इस हत्याकांड में पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय, अखिल भारत हिंदू महासभा प्रवक्ता पूजा शकुन के पति अशोक पांडेय साजिश के आरोपी हैं, जबकि दो शूटरों को पुलिस ने जेल भेजा था। 

मामले में पुलिस चार्जशीट संबंधी पत्रावली सीजेएम न्यायालय ने ट्रायल के लिए कमिट करते हुए सत्र न्यायालय भेज दी गई है, जिस पर अब आरोप तय करने की प्रक्रिया होनी है। इसी प्रक्रिया के पूरी होने से पहले चारों आरोपियों के अधिवक्ता की ओर से सत्र न्यायालय में यह अर्जी दी गई है कि वे आरोप तय करने से पहले आरोपों पर बहस करना चाहते हैं। इस पर सत्र न्यायालय ने बहस के लिए 13 फरवरी तारीख नितय कर दी है। बता दें कि इस हत्याकांड में चारों आरोपियों की जमानत सत्र न्यायालय से खारिज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें