फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Mahendra Pratap Singh University: प्रो एनबी सिंह ने लिया वीसी का चार्ज, यह बताईं प्राथमिकताएं

Mon, 13 Jan 2025 05:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाल डिजिटल से हुई बातचीत में वीसी प्रो एनबी सिंह ने बताया कि सबसे पहले कैंपस में कार्य कर रही कार्यदायी संस्था से बातचीत होगी। सप्ताह भर में कैंप कार्यालय को कैंपस में शिफ्ट कराया जाएगा, जिसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए जाएंगे। नया शैक्षिक सत्र कैंपस में ही जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
वीसी का चार्ज लेते प्रो एनबी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो एनबी सिंह ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी का चार्ज ले लिया है। उन्होंने सप्ताह भर में कैंप कार्यालय से कैंपस में पहुंचना और नया शैक्षिक सत्र कैंपस में शुरू करने को अपनी प्राथमिकताएं बताया।

विज्ञापन


लखनऊ के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय से कुलपति का चार्ज देने के बाद प्रो एनबी सिंह दोपहर 2 बजे के लगभग राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। प्रो एनबी सिंह और उनकी पत्नी श्याम किशोरी सिंह ने सबसे पहले मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। तदोपरांत विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने प्रो एनबी सिंह को कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण कराया। 
विज्ञापन


प्रो एनबी सिंह ने वीसी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद विवि स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। वीसी प्रो एनबी सिंह को विवि वित्त अधिकारी शिवनाथ, डिप्टी रजिस्ट्रार कैलाश बिंद, हैड क्लर्क अजय पाल सिंह, सादाबाद के बीसीएलजी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक मनोज गौतम, टीकाराम डिग्री कॉलेज प्राचार्या प्रो शर्मिला शर्मा आदि ने बुके देकर स्वागत किया।

ये रहेंगी प्राथमिकताएं

अमर उजाल डिजिटल से हुई बातचीत में वीसी प्रो एनबी सिंह ने बताया कि सबसे पहले कैंपस में कार्य कर रही कार्यदायी संस्था से बातचीत होगी। सप्ताह भर में कैंप कार्यालय को कैंपस में शिफ्ट कराया जाएगा, जिसके लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए जाएंगे। नया शैक्षिक सत्र कैंपस में ही जल्द शुरू कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं के साथ रेगुलर संवाद रहेगा और समस्याओं का उचित निदान कराया जाएगा। समस्याओं के लिए शिकायत प्रकोष्ठ होगा और आंतरिक कंम्पलेंट कमेटी भी होगी। छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन, स्किल डेवलपमेंट, उनके लिए नौकरी-व्यवसाय दिलाने, इंटर्नशिप और कौशल विकास पर फोकस रहेगा। 

इस दौरान रूपेश कुमार, अमिताभ राठौर, ठाकुल कुलदीप सिंह, विष्णु शर्मा, राहित यादव, अनिल कुमार सिंह, नसीम खान, गुड्डू सिंह, पंकज कुमार, वीसी के गनर दिनेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के बारे में

14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। स्थापना के बाद प्रो चंद्रशेखर को अंतरिम प्रथम कुलपति और डॉ महेश कुमार को पहले रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया। प्रो चंद्रशेखर ने डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के खंदारी परिसर में 4 जनवरी 2022 को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पहले कुलपति का चार्ज लिया। 3 जनवरी 2025 को तीन साल के कार्यकाल के बाद प्रो चंद्रशेखर का पहला कार्यकाल खत्म हो गया। 

विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 3 जनवरी को आदेश जारी कर प्रो चंद्रशेखर को दूसरा कार्यकाल दे दिया। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में नियमित कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया प्रचलित है, जिसमें समय लगने की संभावना है। प्रो चंद्रशेखर को नियमित कुलपति नियुक्त होने अथवा 6 माह की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों, जो भी पहले हो, तक के लिए कुलपति के दायित्वों के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया।

राज्यपाल सचिवालय ने आदेश जारी कर प्रो एनबी सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष तक के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का कुलपति बना दिया। वह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर तैनात थे। प्रो. एनबी सिंह को अप्रैल 2022 में भाषा विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। 30 अप्रैल को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें