हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में दो महीने से बंद सात नंबर यूनिट को बृहस्पतिवार को चालू कर दिया गया। देर रात इससे उत्पादन शुरू कर दिया गया। बिजली की मांग कम होने के कारण इस यूनिट को बंद कर दिया गया था।
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि सात नंबर यूनिट (110 मेगावाट) दो माह से बिजली की मांग कम होने के कारण बंद थी। बृहस्पतिवार को लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर दोपहर तीन बजे इसको चालू कर दिया गया। यह देर रात तक उत्पादन शुरू कर देगी। आठ नंबर यूनिट (250 मेगावाट) से 166 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। नौ नंबर यूनिट (250 मेगावाट) से 161 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। दस नंबर यूनिट (660 मेगावाट) से 436 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। चारों यूनिटें अपनी पूरी क्षमता के साथ चलें तो 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेंगी, लेकिन वर्तमान में तीन यूनिटों से 763 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।