फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेन-जी का दम: जंतर-मंतर के बाद अलीगढ़ में दिखा, एएमयू में 18 दिन के आंदोलन की भेंट चढ़े प्रॉक्टर नवेद, हटाए

Fri, 09 Oct 2026 12:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  (एएमयू) में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल के बीच यूनिवर्सिटी  प्रशासन ने प्रॉक्टर बदल दिया है। आंदोलन के 19वें दिन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मो. नफीस अहमद अंसारी को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रॉक्टर हटाने का आदेश, नए प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. नफीस अहमद अंसारी - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-जी के आगे नतमस्तक होने के बाद धर्मेंद्र प्रधान के हटाने जैसा नजारा एक बार फिर यूपी के अलीगढ़ में देखने को मिल रहा है। जेन-जी की ताकत को मानते हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर 18 दिन तक आंदोलन के आगे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने भी अपने प्रॉक्टर को हटा दिया है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  (एएमयू) में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल के बीच यूनिवर्सिटी  प्रशासन ने प्रॉक्टर बदल दिया है। आंदोलन के 19वें दिन राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मो. नफीस अहमद अंसारी को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। वह प्रो. मोहम्मद नवेद खान की जगह लेंगे। 
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर विश्वविद्यालय में कई दिनों से विरोध-प्रदर्शन जारी है। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने एएमयू एक्ट, 1920 की धारा 19(3) और विश्वविद्यालय के नियम-12 के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कार्यकारी परिषद की ओर से प्रो. अंसारी की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति दो साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। वह तत्काल प्रभाव से अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ प्रॉक्टर का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे।
विज्ञापन


प्रोफेसर मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। वह 1994 में लेक्चरर के रूप में एएमयू से जुड़े, 2003 में रीडर और 2009 में प्रोफेसर बने।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें