फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विसावली में निकाली मां काली की शोभायात्रा

विज्ञापन
विसावली में निकाली गई शोभायात्रा में माता काली का स्वरूप। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव विसावली में मां दुर्गेश नंदिनी के दो दिवसीय मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हो गया। पहले दिन मां काली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान काली स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

यात्रा में लांगुरा करतब दिखाते हुए लोगों का मन मोह रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों ने मां काली की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। शाम आतिशबाजी मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आकाश को रोशन कर दिया। दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। मेला अध्यक्ष बनबारी लाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दिन में कुश्ती का आयोजन होगा। शाम को रसिया दंगल और देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रामपाल सिंह पूर्व प्रधान, बनवारीलाल शर्मा, अजय चौधरी, कारे सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें