फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विस अध्यक्ष के बयान के विरोध में निकाला जुलूस

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते पूर्व विधायक विवेक बंसल व पदाधिकारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण पर दिए गए बयान के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सतीश महाना को पद से हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन



जुलूस रेलवे रोड, मामू-भांजा, कंपनी बाग, आगरा रोड, मदार गेट और आर्य समाज रोड से होकर रामलीला मैदान पहुंचा। सभा को संबोधित करते हुए विवेक बंसल ने महाना के बयान को करोड़ों रामभक्तों की आस्था का अपमान बताते हुए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।
प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, विजय लक्ष्मी सिंह, शालिनी चौहान, मधुकर शर्मा, संजय यादव, अनुराग प्रताप सिंह, हाजी नौशाद कुरैशी, कैलाश वाल्मीकि, डूंगर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें