फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अपहरण की कोशिश में एक आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गांव बोल्ला में शुक्रवार शाम को तरणताल आए खैर के तीन युवकों को फिरौती के लिए अपहृत करने के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी से अवैध पिस्टल व पीड़ित युवकों के तीन मोबाइल भी बरामद कर लिए। रविवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोनू कुमार आर्य ने बताया कि थाना खैर के गांव अर्राना निवासी हनी शर्मा अपने दो दोस्तों रवि और ललित के साथ शुक्रवार शाम को थाना गोंडा के गांव बौल्ला स्थित तरणताल गया था। आरोप है कि तरणताल संचालक राहुल ने अपने भाई कपिल व दोस्त कान्हा के साथ मिलकर फिरौती के लिए हनी शर्मा और उसके दोस्तों को कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल छीन लिए। फोन कर ललित के पिता से फिरोती मांगी। ललित के पिता ने पुलिस को सूचना दी।
शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी राहुल निवासी बौल्ला को मजूपुर गांव से लोधा जाने वाले रास्ते पर नहर के पास पकड़ लिया। उससे एक अवैध पिस्टल, एक कारतूस और पीड़ितों के तीन मोबाइल भी बरामद कर लिए। राहुल पर जानलेवा हमले सहित चार रिपोर्ट पहले से ही दर्ज हैं। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें