फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौडियागंज में नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला जुलूस

विज्ञापन
जुलूस के बारे में चेयरमैन से बात करतीं सीओ - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
पैगंबर मोहम्मद पर बयान को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कौड़ियागंज के मुसलमान सड़क पर उतर आए। जुमे के नमाज के बाद मुख्य बाजार में जुलूस निकालते हुए उन्होंने नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने लाठियां फटकार कर जुलूस में शामिल लोगों को भगाया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बा कौड़ियागंज की बड़ी मस्जिद में पुलिस की सुरक्षा में जुमे की नमाज पढ़ी गई। बड़ी मस्जिद पर करीब तीन बजे तक पुलिस बल मौजूद रहा। जैसे ही पुलिस वहां से हटी, मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद के पास एकत्र हो गए। उन्होंने कस्बा के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर थाना पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी बरला नरेंद्री सैनी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर जुलूस निकाल रहे लोगों को भगाया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। नगर पंचायत चेयरमैन इरफान पहलवान ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें