फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: प्रो. नफीस अहमद दुनिया के सबसे प्रभावशाली शोधकर्ताओं में शामिल, क्लेरिवेट ने जारी की सूची

Thu, 16 Nov 2023 06:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. नफीस अहमद खान ने क्लेरिवेट द्वारा जारी अत्यधिक उद्धत शोधकर्ताओं की सूची में जगह बना ली है। वैश्विक स्तर पर लगभग सात हजार शोधकर्ताओं ने 2023 में विभिन्न विषयों में यह विशिष्टता अर्जित की है।
विज्ञापन
प्रो. नफीस अहमद खान - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. नफीस अहमद खान ने क्लेरिवेट द्वारा जारी अत्यधिक उद्धत शोधकर्ताओं की सूची-2023 में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है, जो 2019 के बाद से उनकी लगातार पांचवीं उपलब्धि है। क्लेरिवेट हर साल दुनिया के सबसे प्रभावशाली शोधकर्ताओं की सूची जारी करता है।

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर लगभग सात हजार शोधकर्ताओं ने 2023 में विभिन्न विषयों में यह विशिष्टता अर्जित की है। अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ताओं की सूची उन व्यक्तियों पर आधारित है, जिन्होंने लगातार गुणवत्तापूर्ण शोधपत्र तैयार किए हैं और वेब ऑफ साइंस में उद्धरणों के आधार पर उन्हें शीर्ष एक प्रतिशत शोधकर्ताओं में स्थान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें