फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क : स्वाति

Thu, 07 Mar 2019 01:40 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
धनीपुर फल मंडी में किसान उपहार वितरण समारोह में राज्यमंत्री स्वाति सिंह को ज्ञापन देते हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाना भले ही लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा हो, लेकिन कृषि राज्य मंत्री स्वाति सिंह इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने तर्क दिया है कि प्रियंका पहले भी राजनीति में सक्रिय रही हैं और अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार करती रही हैं।
विज्ञापन


अब उनके विधिवत सक्रिय राजनीति में आने से लोकसभा चुनाव परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने पुलवामा विस्फोट के बाद आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के मामले में विपक्षियों द्वारा लाशों के सबूत मांगने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 

कृषि राज्य मंत्री स्वाति सिंह बुधवार को नवीन फल मंडी में आयोजित किसान उपहार वितरण समारोह में प्रेस से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने कहा कि आज समय एकजुट होने का है। देश की सुरक्षा के मुद्दे पर एकमत होने के बजाय विपक्षी एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने मौजूद जनता से सवाल किया कि क्या आप इन सवालों को बर्दाश्त करेंगे।
विज्ञापन


स्वाति सिंह ने कहा कि यह पहले वाला भारत नहीं है, हम दुश्मन की चालों का मुंहतोड़ देने को तैयार हैं। यह सब तब होगा जब आप हमारा साथ देंगे। विपक्षी दलों के गठबंधन से चुनावों पर फर्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा सरकारों के जन कल्याणकारी कार्यों से घबरा कर एकजुट हो रहे हैं, लेकिन इसका भाजपा के चुनावी अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें