फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में फिर भागीदार बनेंगे निजी डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का कहर बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग बैकअप प्लान तैयार करने में जुट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से निजी प्रैक्टिस करने वाले विशेषज्ञ डाक्टरों की सूची मांगी है। आईएमए ने शनिवार शाम तक जिले के 60 विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन

इन डॉक्टरों का सहयोग कोविड मरीजों के उपचार में व किसी भी आपात स्थिति में लिया जाएगा। इससे पहले भी कोरोना संकट के दौरान बीते साल आईएमए ने सहयोग किया था। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। हालांकि अभी हालात काबू में हैं। मगर महकमा बैकअप प्लान तैयार करने में जुटा है। इसी प्लान के तहत सीएमओ ने मेडिसिन, रेडियोलॉजी, क्रिटिकल केयर (टीबी-चेस्ट), एनएस्थीसिया, बाल रोग विशेषज्ञों डाक्टरों की सूची आईएमए से ली है।
दरअसल, आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में स्टाफ कोविड संक्रमित पाया गया है। इससे वहां की स्वास्थ्य सेवाएं एकदम से चरमरा गई हैं। इसको देखते हुए अलीगढ़ का प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट हो गया है। आईएमए सचिव भरत वार्ष्णेय ने बताया कि 60 से अधिक डॉक्टरों की सूची सीएमओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सभी सहयोग के लिए तैयार हैं। किसी भी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को चरमराने नहीं दिया जाएगा। सीएमओ बीपी कल्याणी ने बताया कि आईएमए से विशेषज्ञ डाक्टरों की सूची ली गई है। आपात स्थिति में इनकी सेवाएं ली जाएंगी। आईएमए ने पहले भी उपचार में काफी सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें