फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कोविड अस्पताल सीधे भर्ती कर सकते हैं मरीज

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग करते जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
निजी कोविड अस्पतालों को अब 90 प्रतिशत बेड पर मरीजों को सीधे भर्ती करने की अनुमति दी गई। 10 प्रतिशत बेड जिला प्रशासन के लिए रिजर्व रहेंगे। इसके अलावा, सरकारी कोविड अस्पतालों में 30 प्रतिशत बेड पर गंभीर मरीजों को सीधे भर्ती किया जाएगा, जबकि 70 प्रतिशत बेड प्रशासन के लिए रिजर्व रहेंगे। रिजर्व बेड पर प्रशासन की ओर से मरीज भर्ती कराए जाएंगे। हर दिन सभी अस्पतालों को बेड की स्थिति से जिला प्रशासन को अवगत कराना होगा। देखरेख का जिम्मा कोरोना कंट्रोल रूम को सौंपा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि नए शासनादेश के तहत निजी कोविड चिकित्सालयों में संक्रमित मरीज अपनी पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर सीधे भर्ती हो सकेंगे, जिनमें से 10 प्रतिशत बेड इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के लिए आरक्षित रहेंगे।
हर सुबह 8 बजे एवं शाम 4 बजे रिक्त बेड की संख्या श्रेणीवार (आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू/एडीयू) जानकारी अस्पताल के बाहर जनसामान्य के लिए विज्ञापित की जाएगी। कोरोना कंट्रोल रूम को भी जानकारी देनी होगी। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के पोर्टल पर भी सूचना फीड की जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार सरकारी चिकित्सालयों में 70 प्रतिशत बेड कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के द्वारा तथा 30 प्रतिशत बेड अस्पतालों की आकस्मिकता के लिए आरक्षित किए गए हैं। साथ ही आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू/एडीयू की सूचना कोविड हेल्प डेस्क पर सुबह 8 बजे एवं शाम 4 बजे चस्पा करनी होगी। साथ ही इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को भी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी कोविड अस्पतालों का स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण करेगी।
संक्रमित है गर्भवती तो प्रोटोकॉल के साथ कराया जाए प्रसव
कलक्ट्रेट परिसर में हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने मुद्दा रखा कि कोविड-19 से संक्रमित गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने में समस्या आ रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में ही महिलाओं का प्रसव कराया जाएगा। सीएमएस समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण करते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रसव कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें