फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस अड्डे शहर से बाहर, पार्किंग के लिए तीन स्थान तय

Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्राइवेट बस अड्डे शहर से बाहर, पार्किंग के लिए तीन स्थान तय - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
 मडराक के पास हुई बस दुर्घटना के बाद से निजी बसों की फिटनेस को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जनपद में दूसरे प्रदेशों की कंडम बसें संचालित हो रही हैं। इन बसों की संख्या 500 बताई जा रही है। डीएम ने इन सभी की फिटनेस एवं कागजों की जांच के आदेश दे दिये हैं। यही नहीं इन बसों को रजिस्ट्रेशन दिये जाने की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


इधर प्राइवेट बसों को महानगर में प्रवेश से रोकने तथा प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महानगर में तीन स्थानों पर स्टैंड के निर्माण के लिए जगह चिन्हित कर ली गई हैं। जलनिगम एवं एडीए को 48 घंटे के अंदर इन स्टैंड पर जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के आदेश जारी किये गए हैं। बस आपरेटरों को इन स्टैंड में बसें खड़ी करने के ऐवज में किराया देना होगा। 

मडराक के पास मंगलवार को हुई भीषण बस दुर्घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। दुर्घटना का मुख्य कारण भले ही जांच के बाद सामने आए, लेकिन इन निजी बसों की फिटनेस को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। डीएम के आदेश पर जब एआरटीओ ने जानकारी की तो हैरान कर देने वाला तथ्य सामने आया। पता चला कि जनपद में 500 निजी बसें दूसरे प्रदेशों की चल रही हैं। जो वहां कंडम घोषित की गई हैं। इससे गुस्साए डीएम ने आरटीओ को सभी बसों की फिटनेस की जांच के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन


इधर निजी बसों के महानगर में प्रवेश पर प्रतिबंध के मद्देनजर प्रशासन ने तीन स्थल चिन्हित कर दिये हैं। इन स्थलों को स्टैंड के रूप में विकसित करने के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण एवं जल निगम को जिम्मेदारी दी गई है। जलनिगम जहां इन स्टैंड्स पर पेयजल के इंतजाम करेगा तो एडीए शेड, नामकरण से लेकर फ्लोरिंग की जिम्मेदारी निभाएगा।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि जनपद में दूसरे प्रदेशों की 500 कंडम बसें संचालित हैं। इनकी फिटनेस व कागजात की जांच के आदेश दिये गए हैं। तीन स्थानों को निजी बसों की पार्किंग के लिए नियत किया गया है। 

इन स्थानों पर बनाये गए हैं प्राइवेट बसों के लिए स्टेंड
1- खेरेश्वर मंदिर के पास वाजिदपुर नादा ग्राम में हाल ही में अतिक्रमण से मुक्त करायी गई 16 बीघा जमीन में बनेगा स्टेंड। यहां से खुर्जा, खैर, आगरा, मथुरा व गभाना आदि रूटों पर चलने वाली निजी बसें होंगी संचालित। 
2- कमिश्नरी के सामने गांव धौर्रा माफी की 26 बीघा जमीन-यहां से अनूपशहर एवं अतरौली की ओर से आने वाली प्राइवेट बसें करायी जाएंगी संचालित। 
3- पनैठी के पास सिंधौली वाले नाले के पास की तीन बीघा जमीन। यहां से एटा व पनैठी की ओर से आने वाली प्राइवेट बसें करायी जाएगी संचालित।

अब रूट के हिसाब से होंगे टेंपो व आटो के रंग 
महानगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए आटो व टैंपो के रंग रूट के हिसाब से नियत करने की तैयारी है। डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि वे हर रूट के हिसाब से अलग रंग के हों। दूसरे रूट पर जाने पर उनका चालान कर दिया जाए। हालांकि ये कई बार घोषित हो चुका है लेकिन आज तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें