अलीगढ़ जिला कारागार प्रशासन की ओर से एक टीम प्रयागराज भेजी गई। यह टीम वहां से कलशों में जल लेकर आई। जेल परिसर में बने स्वीमिंग पूल में इस जल को मिलाया गया। इसमें सभी बंदियों ने स्नान किया।
प्रदेश की सभी जेलों में बंदियों को महाकुंभ प्रयागराज से मंगाए गए त्रिवेणी जल से स्नान कराया जा रहा है। इसी क्रम में अलीगढ़ जिला कारागार में बंदियों को त्रिवेणी जल से स्नान कराया गया। इसके लिए जिला कारागार प्रशासन की ओर से एक टीम प्रयागराज भेजी गई। यह टीम वहां से कलशों में जल लेकर आई।
विज्ञापन
21 फरवरी को जेल परिसर में बने स्वीमिंग पूल में इस जल को मिलाया गया। इसमें सभी बंदियों ने स्नान किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बंदी जेल में सजा काट रहे हैं और गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते, उनके लिए संगम से विशेष रूप से जल मंगवाया गया। इस जल से बंदियों ने स्नान किया। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि बंदियों के सुधार और पुनर्वास की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा सके।
इस अवसर में कारागार अधीक्षक ब्रजेंद्र सिंह यादव व जेलर कमलेंद्र प्रताप सिंह भी रहे। इधर, 22 फरवरी को भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने कारागार पहुंचकर बंदियों को महाकुंभ के जल से स्नान कराने पर प्रशासन का आभार जताया।