अकराबाद के गोपी-विजयगढ़ रोड पर 20 फरवरी को गांव नगला मिर्जा स्थित एक ईंट भट्ठे के पास पेड़ से लटके मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान हो गई है। सिकंदराराऊ के गांव नूरपुर निवासी मनोज कुमार (35) ने पत्नी से अनबन के चलते आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार गांव नूरपुर निवासी राजवीर सिंह ने पेड़ पर लटके मिले अज्ञात शव की शिनाख्त अपने बड़े पुत्र मनोज कुमार के रूप में की है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू मीरा देवी समूह का रुपया लेकर अपने मायके चली गई थी। इसी बात पर बेटे और पुत्रवधू के बीच अनबन चल रही थी। मनोज कुमार अपने पीछे पिता और दो बच्चों पवन व कान्हा सहित परिजन को रोता छोड़कर चले गए हैं।