महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर एडमिन कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : samvad
सासनी गेट स्थित महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को एडमिन कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीन मैच खेले गए। पहले मैच में प्रिंस फाइटर्स ने 127 रनों से दाता स्टील्स को हरा दिया। दूसरे मैच में शिब्बो राइडर्स ने 230 रनों से फायर स्ट्राइकर्स करारी शिकस्त दी। तीसरे मैच में साईं चैलेंजर्स ने 102 रनों से सुपर स्ट्राइकर्स को पराजित किया।
पहले मैच में प्रिंस फाइटर्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। देवांश राठौर ने 87 रन बनाए। दाता स्टील्स के अंश गुप्ता ने तीन, करन प्रजापति ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दाता स्टील्स की टीम 13.5 ओवर में 78 रनों पर सिमट गई। प्रिंस फाइटर्स के माधव तोमर और मयंक भारती ने तीन-तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच देवांश राठौर और फाइटर ऑफ द मैच अंश गुप्ता रहे।
लक्ष्य गुप्ता ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी :
दूसरे मैच में शिब्बो राइडर्स ने 20 ओवर में 291 रन बनाए। लक्ष्य गुप्ता ने 70 गेंदों में 10 छक्के और 22 चौके की मदद से नाबाद 177 रनों की पारी खेली। प्रेरक सागर ने 52 गेंदों में सात छक्के और नौ चौके की मदद से नाबाद 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फायर स्ट्राइकर्स की टीम 13.1 ओवर 61 रनों पर ढेर हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच लक्ष्य गुप्ता और फाइटर ऑफ द मैच मयंक शर्मा बने।
तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं चैलेंजर्स की टीम ने 201 रन बनाए। युवी लोधी ने 79, विष्णु बघेल ने 32 रन बनाए। सुपर स्ट्राइकर्स के दिव्य आर्यन ने चार और माधव सारस्वत ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर स्ट्राइकर्स की टीम 14.4 ओवर 99 रनों पर सिमट गई। प्लेयर ऑफ द मैच युववी लोधी और फाइटर ऑफ द मैच दिव्य आर्यन रहे। इस मौके पर अतिथि मनोज मौर्य, मीतेश सागर, सुमित एडमिन, विशाल सक्सेना, नरेश कुमार, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।